कालपी में SDM की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न जिलाधिकारी ने किसानों को बाटी बीज किट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 16 October 2021

कालपी में SDM की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न जिलाधिकारी ने किसानों को बाटी बीज किट

उरई/ कालपी----------( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान कुल 52 शिकायतें आई। जिसमें 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान उन्होंने उपस्थित 50 किसानों को बीज किट का वितरण किया। वहीं कलापी में एसडीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों के द्वारा 33 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए।
सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बलराम गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सुंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वृजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, नगर पंचायत कदौरा के लिपिक अशोक कुमार, कोतवाली कालपी के इस्पेक्टर संतोष सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम प्रियंका निरंजन ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो विकास खंड दिए गए है वह उनका निरीक्षण करें। और अगले तीन माह में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि 2 अक्तूबर से 31 जनवरी के मध्य सहभागी क्षेत्र पंचायतों विकास योजनाएं तैयार की जाए।

No comments:

Post a Comment

Pages