शादी को लेकर प्रेमी के घर के बाहर 24 घंटे प्रेमिका ने दिया धरना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 20 October 2021

शादी को लेकर प्रेमी के घर के बाहर 24 घंटे प्रेमिका ने दिया धरना

राजपुर /कानपुर देहात ------------: भारत News Nation 24 की खास रिपोर्ट : कानपुर देहात राजपुर भाल गांव निवासी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती 24 घंटे उसके घर के बाहर धरने पर बैठी रही। युवती ने सेना में नौकरी लगने के बाद युवक की ओर से शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती पर शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत मिलने के बाद युवती को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव में धरने पर बैठी युवती ने बताया कि युवक से उसके तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। नवंबर 2020 में जालौन के चुर्खी स्थित एक मंदिर में वह युवक से शादी भी कर चुकी है। हालांकि उसके पास शादी संबंधी कोई प्रमाण नहीं है। इस बीच युवक सेना में भर्ती हो गया। इस समय वह पुणे में ट्रेनिंग कर रहा है।

नौकरी लगने के बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रशिक्षु जवान बाबा की मौत होने पर तेहरवीं में शामिल होने 18 अक्तूबर को गांव आया। इसकी जानकारी पर युवती उससे मिलने गांव पहुंची। जहां उसे युवक नहीं मिला। इस पर वह मंगलवार की शाम पांच बजे से घर के बाहर धरने में बैठ गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
सूचना पर पहुंचे एसआई अनिलेश यादव ने युवती को समझाकर थाने चलने को कहा। उसने पुलिस से कोई कार्रवाई करने से भी इन्कार कर दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती पर शांतिभंग की कार्रवाई की। एसओ कपिल दूबे ने बताया कि युवती पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसडीएम कोर्ट से जमानत होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages