उरई/ जालौन -----------:( रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के ब्लाक कुठौंद में छह ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का घेराव किया। उन्होंने बीडीओ को शौचालय की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। तब बीडीओ ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द जांच कराकर सभी पात्रों को शौचालय दिलाए जाएंगे। इसके बाद ही महिलाएं वापस हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा शक्ति संगठन के ब्लाक कोआर्डिनेटर नरपाल सिंह ने बताया कि उनका संगठन ब्लाक क्षेत्र में काम करता है। जिसमें कैंथवा, जखा, गिगौरा, नाहिली, नौरेजपुर, जरगांव, जहटौली आदि गांवों में बड़ी संख्या में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उनके साथ नब्बे परिवार की महिलाएं आई है जो शौचालय की मांग कर रही है। उनका कहना है कि शौचालय न होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। खंड विकास अधिकारी ने प्रार्थनापत्र लेने के बाद आश्वासन दिया कि सभी पात्रों को जांच के बाद शौचालय दिलाए जाएंगे। इस दौरान पंचायत लीडर मांडवी शर्मा, अंशुल, नेहा, शमा बेगम, नीरज, रक्षा कुशवाहा, विपिन कुमार, सोनम, मीना, मोहिनी, विष्णु आदि महिलाएं शामिल थी।
No comments:
Post a Comment