उरई---------:( रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन तीन दिन पहले मुंबई से दादा-दादी के घर दीवाली मनाने आए किशोर को करंट लग गया। किशोर को अचेत अवस्था में पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि रामपुरा थानाक्षेत्र के जगम्मनपुर के हमीरपुरा गांव निवासी महेश के 15 वर्षीय पुत्र विकास को बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालत में करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों को जानकारी होने पर वह उसे रामपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ तीन दिन पहले ही मुंबई से दादा-दादी के पास दीवाली मनाने के लिए आया हुआ था। वह कक्षा आठ में पढ़ता था। उसके पिता घड़ी की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। उसकी मौत से मां मंजू, भाई विशाल व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment