रिपोर्ट -शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाराबफात का त्योहार. आज दिनांक 19 अक्टूबर. 2021 कौ माधौगढ मे बाराबफात के त्योहार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में इकट्ठा हुये और सुबह की नमाज अदा की। और इसके बाद सभी लोगों ने जूलूस के साथ नगर में भ्रमण किया जिसमें माधौगढ कोतबाल प्रबीण कुमार यादव ने सुरक्षा के लिए सुबह से ही माधौगढ नगर मे चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों को मुस्तैद कर रखा था। एवम जुलूस के साथ स्वयं पुलिस जवानों के साथ पूरे नगर का पैदल. भ्रमण किया । जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोतबाल माधौगढ प्रबीण कुमार यादव व माधौगढ हल्का इनचार्ज डी के पटैरिया की भूरि भूरि प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment