जालौन औरैया हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस जीप में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर दरोगा सहित पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 17 October 2021

जालौन औरैया हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस जीप में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर दरोगा सहित पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

उरई---------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन-औरैया हाइवे पर पुलिस गश्त कर रही जीप में सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें एक सिपाही की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहीं टक्कर मारने वाला कार चालक कार छोड़कर भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
हमारे  रिपोर्टर के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चला कि कुठौंद थानाक्षेत्र के जालौन औरैया हाइवे पर रोज की तरह कुठौंद पुलिस गश्त कर रही थी। जब उनकी जीप हाइवे स्थित एक पेट्रोलपंप के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से पुलिस जीप में बैठे दरोगा शिवपाल सिंह, दीवान देवेंद्र गौतम, सिपाही यतेंद्र सिंह और चालक गार्ड ब्रजेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सिपाही यतेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

No comments:

Post a Comment

Pages