कोंच--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश जालौन यूपी के शाहजहांपुर में कोर्ट परिसर में हुई अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित कोंच बार संघ के वकीलों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किए।
राज्य विधिक परिषद उप्र की अपील पर किए प्रदर्शन में आक्रोशित वकीलों ने कहा कि सूबे में वकीलों की हत्याओं के मामले बढ़े है। उनको भीसहायता प्रदान की जाए तथा वकीलों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं पर कारगर ढंग से रोक लगाने और उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। अपराधी प्रवृत्ति के लोग असलहे लेकर कचहरी परिसर में बेरोकटोक घूमते हैं। ऐसे लोगों की सख्ती से जांच हो और हथियारों के साथ आने पर पाबंदी लगाई जाए। ताकि अधिवक्ता बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, महामंत्री वीरेंद्र जाटव, विनोद अग्निहोत्री, राजेंद्र मोहन अवस्थी, पीडी रिछारिया, मोहम्मद अफजाल खान, शौकत अली आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
जालौन----: अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार के साथ ही राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को देकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार शाहजहांपुर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर रोष प्रकट किया। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिजनों को शासन से 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता उमेशचंद्र दीक्षित, योगेशचंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार यादव, जेपी श्रीवास्तव, सलीम बेग मिर्जा, हर्षित राय आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment