उरई /जालौन----------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 27 पर ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई और उस पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर बुधवार की देर रात कार से झांसी जा रहे पीडब्लूडी में कार्यरत ड्राइवर अरविंद सिंह(45) के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई। कार में सवार अरविंद सिंह निवासी जनपद भिंड़ मध्य प्रदेश हाल पता हमीरपुर, धर्मसिंह(45), डब्बू(22), गोलू(17) गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अरविंद कार लेकर उरई से रिश्तेदारों को साथ लेकर झांसी जा रहा था। वह हमीरपुर में पीडब्लूडी में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। उनके तीन पुत्र स्वदेश, गोलू, लालू व पत्नी सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह पांच बहनों में अकेले भाई थे।
No comments:
Post a Comment