जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई घटनाएं - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 21 October 2021

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई घटनाएं

भारत News Nation 24 की खास रिपोर्ट    उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन                        रामपुरा---------: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थानाक्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी मुनिया सोनी(30) बुधवार की रात साइकिल से रामपुरा की तरफ जा रहा था। तभी दूध डेयरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर रामपुरा सीएचसी पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मूलचंद्र यादव का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है

दो पर शांतिभंग की कार्रवाई
जालौन-------: अलग-अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के छौलापुर निवासी अखिलेश के साथ चुर्खीबाल निवासी मयंक कुमार लेन देन को लेकर गालीगलौज व मारपीट कर रहा था। उधर, नारोभास्कर निवासी शाकिब मोहल्लों के लोगों के साथ गाली, गलौज कर रहा था। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। (संवाद)

दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
महेवा-----: चुर्खी गांव निवासी राघव पुत्र जयनारायण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह अपने ंखेेत की रखवाली कर रहा था तभी रात में 7 लोग आए। तो उनको देखकर कुत्ते भोंकने लगे। जब उसने टार्च जलाकर देखा तो उक्त लोगों ने फायर शुरू कर दिए। जिससे वह बाल बाल बच गया। वहीं एक गोली कुत्ते को लग गए। जिससे वह जख्मी हो गया और उक्त लोग भाग गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गांव के ही भूरे व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (

No comments:

Post a Comment

Pages