जालौन (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में भाजपा का दामन थामने वाले 13 कक्षा पर नेताओं से विरोधी पार्टियों के गणित बिगड़ गए हैं विधान सभा चुनाव से पूर्व बीजेपी ने अपने विरोधी दलों को एक और झटका दिया है। शानिवार को बसपा से निष्काषित कालपी विधायक रहे छोटे सिंह चौहान ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी तरह 2017 में माधोगढ़ सीट से बसपा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहने वाले गिरीश अवस्थी भी भाजपा में शामिल हुए।
इसके अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी पिरौना ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी को आज लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पार्टी में शामिल कराया है। भाजपा के इस दांव से बसपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।
No comments:
Post a Comment