प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर कोच पहुंचे कांग्रेसी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 31 October 2021

प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर कोच पहुंचे कांग्रेसी

उरई/कोंच-------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कोंच पहुंचे कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा के अगुवाकारों में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक समरसता में जो खटास भरी है। उसकी भरपाई सूबे की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंककर ही हो सकती है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो प्रतिज्ञाएं की हैं उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी है कि सूबे की सत्ता कांग्रेस के हाथों में दें। उन्होंने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा से पीछा छुड़वाने के लिए कांग्रेस का साथ दें।

कांग्रेसियों ने चंदकुआं पर ही सरदारपटेल को उनकी जयंती और पूर्व पीएम आयरन लेडी इंदिरा गांधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने भी सपा बसपा और भाजपा को जातिवादी, वर्गवादी और सांम्प्रदायिक पार्टियां करार देते हुए इन्हें सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न करने का दोषी ठहराया। इससे पूर्व नगर के प्रवेश द्वार नहर के पास प्रतिज्ञा यात्रा की अगवानी की गई और यात्रा में चल रहे कांग्रेसी नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा की अगुवाई में गिरोह की महिलाओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष झांसी सुधांशु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जालौन दीपांशु समाधिया,मनीष शर्मा, संतराम नीलांचल, नगर पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा, नवलकिशोर जाटव, रामकिशोर पुरोहित, राजेंद्र निरंजन, अखिल वैद, श्रीनारायण दीक्षित, जफर खान, विजय द्विवेदी, अजय बरार, सभासद जाहिद, राघवेंद्र तिवारी, आजादउद्दीन, पारसमणि अग्रवाल,प्रदीप शुक्ला, कप्तान यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages