उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। यह लोककल्याणकारी और समाज में सबसे उपेक्षित वर्ग व समुदाय के हितों की रक्षा व संरक्षण करने में समर्थ है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान में दिए गए नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्यों का हर हाल में पालन करें। यह बातें संविधान दिवस पर कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज तरुण सक्सेना ने कही।
उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना सभी को पढ़ना चाहिए। यहां न्यायाधीश अमित पाल सिंह, एडीजे सुरेश चंद्र, न्यायाधीश अम्रता शुक्ला, विशेष न्यायाधीश अंचल लवानिया, शिवकुमार, प्रशांत कुमार, रेनू यादव, गजेंद्र सिंह, वर्णिका शुक्ला, रिचा अवस्थी, तुषार जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर डीएम प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के अनुसार अपने कर्त्तव्यों को निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें।
हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले आदर्शों को हृदय में संजोकर रखें। भारत की एकता, अखंडता की रक्षा करें। इस दौरान एडीएम विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम पीएन चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिला अधिवक्ता संघ की ओर से संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें सुरेश गौतम, आशुतोष चतुर्वेदी, गोविंद स्वर्णकार, एसके सिंह, शिवकुमार, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
उरई। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को हुई परेड में एसपी रवि कुमार ने सलामी ली और संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया।
No comments:
Post a Comment