रेलवे ट्रैक पर मिला 55 वर्षीय वृद्ध का शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 30 November 2021

रेलवे ट्रैक पर मिला 55 वर्षीय वृद्ध का शव

आटा/उरई --------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन घर से निकले वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। उसमें मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


आटा थानाक्षेत्र के तगारेपुर निवासी वृद्ध मइयादीन (55) सोमवार देर शाम घर से कही जाने के लिए कहकर निकले थे। सुबह उनका शव आटा थानाक्षेत्र के रेलवे लाइन महामाई पुल के पास संदिग्ध हालत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करते थे। उनके पास दो बीघा जमीन थी, उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी शांति, पुत्र सतेंद्र, जीतू व पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र जीतू ने बताया कि पिता के क्रेडिट कार्ड पर बैंक का कुछ कर्जा था। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहते थे।


No comments:

Post a Comment

Pages