एट--------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जमीन के विवाद एट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटनाओं से अवगत कराते चला कि जनपद जालौन के एट थानाक्षेत्र के अमीटा गांव में रामशंकर का बाबूराम पक्ष से जमीन के विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने विवादित जमीन पर शौचालय के गड्ढे का निर्माण शुरू करा दिया। जिस पर दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट करने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने एक पक्ष के घायल रामशंकर (70), पारस (45), अजीत (42), अंकित (15), रंजना (30), गुड्डी देवी (38) व दूसरे पक्ष के बाबूराम (72), राम अवतार (32), अतर सिंह (48) को जिला अस्पताल पहुंचाया।
No comments:
Post a Comment