बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से की लूट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 17 November 2021

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से की लूट

जालौन----------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर पैदल जा रही महिला के जेवर लूट कर भाग गए। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थानाक्षेत्र के मड़ोरी निवासी ममता देवी पत्नी मलखान सिंह ने तहरीर में बताया कि वह कस्बे में किराए के मकान पर रहती है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के विजय पाल सिंह के यहां कार्यक्रम में जा रही थी। कोंच रोड पर स्थित महाविद्यालय के मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर तमंचे से धमकी देते हुए सोने का मंगलसूत्र, पेंडल, अंगूठी, बाले उतरवा लिए। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक से भाग गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी


No comments:

Post a Comment

Pages