एट/उरई--------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रही हैं वही एक सड़क हादसे में बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना जब उसके घर पहुंची, तो घर में कोहराम मच गया। डीसीएम चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के आटा थानाक्षेत्र के इटौरा अकबरपुर निवासी हेमंत (22) मां सुनीता (45) के साथ बुधवार की शाम बाइक से कोंच क्षेत्र के चमरसेना मामा के यहां कुंआ पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जब उसकी बाइक एट थानाक्षेत्र के उरई-कोंच मार्ग पर बिनौरा व हरदोई के बीच पहुंची। तभी कोंच की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हेमंत व सुनीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से कानपुर जाते समय रास्ते में हेमंत की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि हेमंत बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और गांव के एक टेंट हाउस में टेंट लगाने का काम करता था। दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से भाई सुरजीत, बहन मंजलि, पिता महेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment