उरई--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। बाइक सवार हेलमट लगाए था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के भगवंतपुर निवासी अशोक कुमार (23) अपने पारिवारिक भाई पंकज (25) के साथ रविवार शाम बाइक से उरई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब उनकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर मोतीनगर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।घायल पंकज को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अशोक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पत्नी नेहा, पिता नरेंद्र सिंह, मां रामश्री सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment