युवती से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपी कोर्ट से फरार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 30 November 2021

युवती से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपी कोर्ट से फरार

कानपुर देहात--------:( रिपोर्ट- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश युवती से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपी बंदी  पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक कई टीमें फरार बंदी की तलाश में लगी रहीं।


आपको पूर्ण घटना से अवगत कराते चले कि भारत न्यूज़ नेशन 24 के कानपुर देहात जिला संवाददाता के अनुसार आजमगढ़ के जसपतपुर गांव निवासी पवन उर्फ गुड्डू (38) कानपुर के कल्याणपुर में किराए पर रहता था। छह माह पूर्व अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में वह रिश्तेदारी में आया था। वहां युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया था। घटना में युवती की ओरसे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने पवन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर माती जेल भेजा था।
मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी। पुलिस लाइन का सिपाही अहमद खान कोर्ट में पेश करने के लिए पवन उर्फ गुड्डू को माती जेल से लेकर आया था। दोपहर में पवन को जेल लॉकअप से निकाल कर सिपाही कचहरी के प्रथम तल पर जिला जज की कोर्ट ले जाने लगा।
इसी दौरान भीड़ के बीच पवन चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने पर सिपाही ने कचहरी के हर गेट पर उसे तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस पर उसने जेल चौकी में जानकारी दी। इसके बाद अफसरों को पता चला। सीओ अकबरपुर ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी और तीन टीमें बनाकर बंदी की तलाश शुरू कराई।
हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुुआ है। इसका केस दर्ज किया जाएगा। एसपी को अवगत करा दिया गया है। लापरवाही करने वाले सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages