50 वर्षीय एलआईसी एजेंट का शव नाले में पड़ा मिला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 15 December 2021

50 वर्षीय एलआईसी एजेंट का शव नाले में पड़ा मिला

जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम से मंगलवार को लापता हुए एलआईसी एजेंट जितेंद्र दीक्षित (50) को शव बुधवार को भिटारा के पास एक नाले में मिला है। जितेंद्र के शरीर पर चोटों के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। इससे उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को जितेंद्र के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।जितेंद्र मूलरूप से सरसई गांव का रहने वाले थे। इस समय वह पत्नी सुदीपिका, दो बेटियों शिवांगी व ईसानी, बेटे अर्जुन और माता-पिता के साथ जालौन के मोहल्ला भवानीराम में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे जितेंद्र किसी को बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। छोटे भाई योगेंद्र ने मंगलवार रात करीब 10 बजे उनके नंबर पर फोन किया था। तब जितेंद्र ने कहा था कि वह कहीं पर बैठे हैं। कुछ देर में घर आ जाएंगे। बुधवार की सुबह 4 बजे तक न लौटने पर फिर कॉल की गई, तो बताया कि अभी आ रहे हैं। उसके बाद मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भिटारा के पास नाले में जितेंद्र का शव पड़ा देखा।इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने जितेंद्र के शराब का लती होने की बात कही है।
    


No comments:

Post a Comment

Pages