जालौन पुलिस ने लूट के आरोप में तहसील कर्मी को भेजा जेल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 15 December 2021

जालौन पुलिस ने लूट के आरोप में तहसील कर्मी को भेजा जेल

उरई-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  उरई कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट के आरोपी तहसील कर्मी को भेजा जेल लूट के एक मामले में आरोपी तहसील कर्मी पलक  नायक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया। यहां से जज अचल लवानिया ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को मुकर्रर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि 18 नवंबर 2018 को कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी संजय सिंह ने पलक निधि के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जब वह उरई से घर जा रहा था, रास्ते में आरोपी पलक निधि ने उसके साथ तमंचा के बल पर मारपीट कर रुपये छीन लिए। मामले में समन जारी होने के बाद भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे।
इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने तहसील कर्मी पटेलनगर निवासी पलक निधि को अदालत में पेश किया। एंटी डकैती कोर्ट की स्पेशल जज ने आरोपी को जेल भेज दिया।


No comments:

Post a Comment

Pages