खेत में पानी लगाते समय 52 वर्षीय महिला की कीड़े के काटने से मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 22 December 2021

खेत में पानी लगाते समय 52 वर्षीय महिला की कीड़े के काटने से मौत

बिग ब्रेकिंग न्यूज
सिरसा/ जालौन--------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हथनौरा में खेत में पानी लगाते समय जहरीले कीणा के काटने से रमेश सिंह की पत्नी सुमन देवी 52वर्ष की मौत हो गई है।
पानी लगाते समय जब महिला अचेत हो गई तो परिजनों ने उपचार के लिए पहले पिपरोंधा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई के जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
महिला सुमन की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि मृत महिला के दो बेटों के साथ ही दो बेटी भी है जिनकी अभी सादी नहीं हुई है

No comments:

Post a Comment

Pages