खडगुई गांव में हुई फायरिंग में हुआ खुलासा एक ब्यक्ति को लगी थी फायरिंग के दौरान गोली - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 21 December 2021

खडगुई गांव में हुई फायरिंग में हुआ खुलासा एक ब्यक्ति को लगी थी फायरिंग के दौरान गोली



उरई/ सिरसा कलार --------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्खडगुई गांव में हुए झगड़ा और फायरिंग में हमलावर गुट में ही लगी थी एक व्यक्ति को गोली जो गवालियर में चोरी छुपे करा रहा है इलाज ।
बीते दिन थाना सिरसा कलार के ग्राम खडगुई में दूसरे गांव दमरास से आए हमलावरों के साथ कुछ व्यक्ति थाना चुर्खी के ग्राम अटरा कला के भी शामिल थे जिस समय हमलावर लोग मारपीट और हवाई फायरिंग कर रहे थे उसी समय लाखन सिंह पुत्र स्वर्गीय साहब सिंह निवासी ग्राम अटरा कला भी उसी हमलावरों के साथ में गए थे हमला करते समय और फायरिंग करते समय किसी इन्हीं के साथी द्वारा इनको गोली लग गई अपने साथी को घायल अवस्था में देख हमलावर वहां से भाग निकले थे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उक्त व्यक्ति मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में किसी प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है जिसकी सूचना संबंधित अस्पताल के डॉक्टर ने गोपनीय

 तरीके से जनपद जालौन के पुलिस मुख्यालय को दी है जिसके बाद मुख्यालय के आदेश के क्रम में चुर्खी थाना इंस्पेक्टर को सारे घटना की जानकारी दी गई इसके बाद चुर्खी थाना स्पेक्टर जितेन्द्र सिंह खुद घटना मैं घायल हुए व्यक्ति के गांव अटरा कला पहुंचे और घायल हुए लाखन सिंह के बारे में गहनता से जांच की तो पाया गया कि उक्त लाखन सिंह ग्राम खडगुई में हुए बवाल और फायरिंग में घायल हुआ था जो गोपनीय तरीके से अपना इलाज गवालियर में करवा रहा है इस संबंध में जब चुर्खी थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह  से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के बारे में मैंने बड़ी गहनता से जांच पड़ताल की जिसमें पाया गया की संबंधित व्यक्ति का गांव में कोई झगड़ा नहीं हुआ है वल्कि 2 दिन पूर्व हुए सिरसा कलार के ग्राम खडगुई में फायरिंग के दौरान घायल हुआ था और वह चोरी छुपे अपना इलाज गवालियर में करवा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages