माधौगढ/ जालौन----------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ में जल भराव से किसानों की खेती हो रही बर्बाद. माधौगढ के किसानों ने नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत माधौगढ द्वारा नाले की सफाई ना होने से किसानों की लगभग दस एकड़ खेती में पानी भरा रहता है। जिसकी कई बार किसानों ने शिकायत नगर पंचायत में कई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कस्बा निबासी किसान डॉ रत्नेश शर्मा सजीव उदैनिया रामकुमार नीतू व्यास मनोज रोहित आदि किसानों ने भारतीय किसान यूनियन माधौगढ के तहसील अध्यक्ष शिवबालक सिंह राजावत की. अगुवाई में नायब तहसीलदार को बताया कि इन किसानों की खेती में लगभग पांच बरसों से बुबाई नहीं हो पा रही है। हम किसानों के सामने अब परिवार पालने के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। यदि शीघ्र ही समाधान नही किया गया तो हम धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें।
Friday, 3 December 2021
किसानों ने नायब तहसीलदार को सौंपा शिकायती पत्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment