आटा/जालौन--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन NH27पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित चमारी नाला के पास शुक्रवार की दोपहर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार पीछे से घुस गए। जिससे बाइक चालक शेखर (25) व उसका चचेरा भाई कृपाराम (27) दोनों निवासी सामी थाना कैलिया गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बाइक चालक शेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कृपाराम का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शेखर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह पानीपूरी के काम के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। वह चचेरे भाई के साथ बाइक से सामी से कालपी जा रहे थे। शेखर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
Read more: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/jalaun/village-death-bike-police-tractor-orai-news-knp668841973
No comments:
Post a Comment