1-सोने चांदी के जेवर सहित 20 हजार रुपए की नगदी सहित समेट ले गए चोर
उरई जालौन--------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में बीते शनिवार की रात दिवौलिया पेट्रोल पंप जालौन बाईपास उरई के पास मयूर विहार कॉलोनी में रहने वाले योगेंद्र पुत्र खुमान सिंह वर्मा निवासी वीरपुरा हाल निवास मयूर विहार कॉलोनी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर उस समय धावा बोल दिया जब वह अपने पिता के जन्मदिन में अपने परिवार के साथ शामिल होने जालौन गए हुए थे चोरों ने सूना घर भापते हुए अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर रुपयों के साथ जेबर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया है ।
योगेंद्र ने बताया की₹20000 नगद एक सोने का हार दो जंजीर मंगलसूत्र पांच अंगूठी एक जोड़ी झुमके एक जोड़ी बृजबाला 5 जोड़ी पायल चांदी की एक हाफ पेटी सहित लगभग 6लाख का माल चोर चोरी कर ले गए योगेंद्र ने बताया कि कोच बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को लिखित रूप से चोरी की तहरीर दे दी गई है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।।
No comments:
Post a Comment