6 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी धरा गया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 February 2021

6 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी धरा गया

कोंच जालौन------: ( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। बच्चे की बिगड़ी हालत देख परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी, इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सीओ विजय आनंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कस्बा स्थित एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति का एक छह वर्षीय मासूम बच्चा बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक धर्मेंद्र (18) वहां आया और बच्चे को बहलाफुसला कर अपने घर में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत कर दी। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रखने के बाद आरोपी ने बच्चे को बीस का नोट देकर खामोश रहने को कहा। खून से लथपथ जब बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर घरवालों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को बुधवार की देर रात ही पकड़ भी लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट व एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा 


No comments:

Post a Comment

Pages