दर्जनभर से अधिक शराब की तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 February 2021

दर्जनभर से अधिक शराब की तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार

उरई जालौन------: (ब्यूरो -रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद में जहरीली शराब से 4 दिन पहले हुई दो मौतों से प्रशासन कि अब नींद खुली है तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कई लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।
 पुलिस ने जिले भर में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की। कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ने आरिफ निवासी तिलक नगर औरैया व भगत सिंह निवासी अस्ता औरैया को ग्राम सनगढ़ से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। माधौगढ़ के उपनिरीक्षक पुल्लन सिंह ने कस्बा माधौगढ़ से सुरेश निवासी भगा को पकड़ कर 16 र्क्वाटर देसी शराब बरामद की। चुर्खी थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने राकेश व कन्हैयालाल दोनो निवासी उरकरा खुर्द थाना चुर्खी को पकड़कर पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इसी प्रकार नदीगांव के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरी ने खजरी से महाराज सिंह निवासी खांदी थाना सुभाषपुरा जनपद शिवपुरी को पकड़ कर 25 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने ग्राम जाजेपुरा में छापा मारकर वीरेंद्र सिंह को पकड़कर 30 र्क्वाटर देसी शराब बरामद की। डकोर कोतवाली के उपनिरीक्षक बारेलाल ने करुई बुजुर्ग निवासी दिलीप व दो अन्य लोगों को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार ने कस्बा रामपुरा में संजू खटीक निवासी राजेंद्र नगर को पकड़ कर 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। आटा थाना के उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह ने अकबरपुर इटौरा निवासी मातादीन को पकड़ कर 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की। कदौरा थाने के उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने मझगांव निवासी तुलसीराम को 20 क्वार्टर देसी शराब संग पकड़ लिया। उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने फतेहपुर निवासी महिला को पकड़ कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसी तरह कई थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने शराब संग कई लोगों को गिरफ्तार किया, पकड़े गए लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages