जालौन उरई--------:(रिपोर्ट -रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले के उरई शहर में स्वयंवर गेस्ट हाउस में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज छठवें दिवस मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि जी द्वारा सीता हरण का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसको सुनकर श्रोताओं की आंखों से आंसुओं का सैलाब बहने लगा । इस मार्मिक वर्णन को सुनकर कई लोगों को भरे पांडाल में रोते बिखलते देखा गया। तत्पश्चात दीदी पुष्पांजलि जी द्वारा प्रभु श्री राम का हनुमान जी से मिलन का भावुक दृश्य का अलौकिक वर्णन किया गया।
इस राम कथा के मुख्य कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी डकोर ने बताया कि आदरणीय दीदी पुष्पांजलि जी द्वारा 1008 राम कथा का संकल्प लिया गया है जिसमें सबसे पहली कथा के स्थल का चयन उन्होंने हमारे उरई नगर को किया है। मैं समस्त नगरवासियों एवं जनपद के वासियों से निवेदन करता हूं कि आप सभी लोग आकर अधिक से अधिक संख्या में स्वयंवर गेस्ट हाउस में पधारें एवं अपने जीवन को राम कथा सुनकर आनंदमय बनाएं। आज छठवें दिवस के अवसर पर प्रसाद वितरण श्री बृजमोहन पिपरसैनिया द्वारा अपनी पौत्री के जन्मदिन के अवसर पर कराया गया।
No comments:
Post a Comment