युवक ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत एसपी को दिए शिकायती पत्र दरोगा पर लगाया मारपीट का आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 February 2021

युवक ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत एसपी को दिए शिकायती पत्र दरोगा पर लगाया मारपीट का आरोप

जालौन उरई --------:(रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  कस्बा रामपुरा निवासी  युवक ने दरोगा पर पिटाई का आरोप लगाया है। बताया कि एक विवाद में समझौते के नाम पर थाने के दरोगा ने रुपये मांगे। इनकार करने पर उसे बेल्ट से पीटा है। युवक ने मामले की शिकायत सीएम के पोर्टल पर और एसपी को पत्र भेजकर की है। वहीं थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि थाने में कोई शिकायत नहीं आई है।
कस्बा निवासी कन्हैया मिश्रा ने शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को मोहल्ले के आपसी विवाद को लेकर थाने के एक दरोगा ने उसे बुलाया और दूसरे पक्ष से समझौता करा दिया। इसके बाद दोबारा थाने आने को कहा और दस हजार रुपये की मांग कर दी। आरोप है कि इनकार करने पर दरोगा ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। कन्हैया के मुताबिक उसने मामले की शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।

वहीं एक अन्य मामले में हरौली में दो युवकों ने किसी बात को लेकर युवक की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि तहरीर आ गई जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के गांव हरौली निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बाहर खड़े थे।गांव निवासी बॉबी पुत्र कोमल, संजय पुत्र हरनाम सिंह शराब में धुत होकर आए गालीगलौज देने के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment

Pages