उरई /जालौन--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एट थाना क्षेत्र के भरसूड़ा रोड पर खंडहरनुमा एक मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यहां विधान सभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों को सप्लाई करने के लिए बड़ी संख्या में तमंचे, बंदूक व रिवाल्वर तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करके बने और अध बने तमंचे, बंदूक, रिवाल्वर, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लोग अवैध असलहा बनाने के साथ ही उन्हें सप्लाई करने का भी काम करते थे। एसपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एट थानाक्षेत्र के भरसूड़ा रोड पर बंबा के पास एक खेत में बने खंडहर मकान में काफी समय से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसकी सूचना पुलिस अफसरों को मिली थी। इस पर एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से वहां दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके थाना कोंच के भगत सिंह नगर निवासी मोहम्मद मुख्तार व सैदनगर थाना कोटरा हाल पता उमरारखेड़ा उरई निवासी अशोक अहिरवार को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने 12 बोर की देशी बंदूक, 315 बोर के आठ तमंचे, .32 बोर के दो देसी रिवाल्वर, तीन अधबने 315 बोर तमंचे, एक 12 बोर अधबना तमंचा, विभिन्न बोर के 17 कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण किए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए मुख्तार पर झांसी जिले के रक्सा थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। अशोक पर उरई कोतवाली में वर्ष 2018 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्ति जब्त करने की िकार्रवाई की जाएगी। एसपी का दावा है कि तैयार किए जा रहे अवैध असलहे विधान सभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों को सप्लाई किए जाने थे। आरोपी अवैध असलहे बनाने के साथ ही उन्हें सप्लाई करने का भी काम करते थे। गुडवर्क वाली पुलिस टीम में एट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक, दरोगा अभिलाख सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Saturday, 22 January 2022
अवैध रूप से चल रही असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश दो तस्कर गिरफ्तार
Tags
# जालौन/ एट
Share This
About Editer
जालौन/ एट
Labels:
जालौन/ एट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment