उरई/जालौन ------------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई में इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी का शनिवार को 11वां तथा गोल्डन कल्याणी ने अपना द्वितीय अधिष्ठापन समारोह रंगारंग एवम भव्य तरीके से मनाया
मुख्य अतिथि एस. ओ.महिला थाना पूनम यादव , एवम् विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट इंजीनियर लघु सिंचाई विभाग एकता त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से आस्था द्वारा हुआ । उरई कल्याणी की सेक्रेटरी अपराजिता और गोल्डन कल्याणी की सेक्रेटरी संगीता द्वारा इनरव्हील प्रेयर करवाई गई। तत्पश्चात महिला सशक्तिकरण पर भव्या द्वारा प्रस्तुति दी गई।
इनरव्हील परंपरानुसार पूर्व प्रेसिडेंट अरुणा सक्सेना ने नव निर्वाचित प्रेसिडेंट सुधा पाल और कल्पना कनकने को इनरव्हील कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा और बाकी पदाधिकारियों को पिन पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी और आधिकारिक रूप से क्लब में शामिल किया ।
उरई कल्याणी की प्रेसिडेंट सुधा पाल ने इस बार के उद्देश्य वी केयर पर चर्चा की तथा इसे सफल बनाने का संकल्प लिया । दूसरी तरफ गोल्डन कल्याणी की प्रेसिडेंट कल्पना कनकने ने भी इनरव्हील के उद्देश्य एवम योजनाओं पर प्रकाश डाला ।
मुख्य अतिथि पूनम यादव और एकता त्रिपाठी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के उत्थान एवम महिला सशक्तिकरण को लेकर अरुणा सक्सेना और सुधा पाल की प्रशंसा की ।
उरई कल्याणी से कार्यक्रम में शामिल होने वाली चार्टेड प्रेसिडेंट नीलम श्रीवास्तव ,जेड पीसी सुमन गिरहोत्रा ,सीजीआर अरुणा सक्सेना , प्रेसिडेंट सुधा पाल, वाइस प्रेसीडेंट ज्योति गुप्ता ,सेक्रेटरी अपराजिता लोधी ,ज्वाइंट सेक्रेटरी साक्षी माहेश्वरी , ट्रेजरर वंदना श्रीवास्तव , आई एस ओ ऊषा सेठ , एडिटर मनीषा सक्सेना, एक्सक्यूटिव सदस्य प्रीति गिरहोत्रा ,अलका कठिल ,उषा सिंह ,आराधना गुर्जर ,सरोज गुप्ता ,कुसुम सक्सेना , सुधा लोधी , मनीषा द्विवेदी , जया श्रीवास्तव, बिटोली निरंजन , किरण सेठ ,मंजू रावत ,प्रियंका सेठ ,आरती सोहाने आदि उपस्थित रहे । दूसरी तरफ गोल्डन कल्याणी के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रेसिडेंट कल्पना कनकने ,सेक्रेटरी संगीता द्विवेदी , एडिटर रचना गुप्ता , आई एस ओ पूनम महतेले इत्यादि समारोह का हिस्सा रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सविता चतुर्वेदी और रजनी सेठ ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एसओ महिला थाना पूनम यादव और एकता त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। चार्टर प्रेसिडेंट नीलम श्रीवास्तव द्वारा जेड पीसी सुमन गिरहोत्रा आई पी पी एवम सी जी आर अरुणा सक्सेना और पूर्व प्रेसिडेंट सीमा गिरहोत्रा को सम्मानित किया गया ।
No comments:
Post a Comment