प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ की समन्वय भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 30 July 2022

प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ की समन्वय भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न



1-ग्राम पंचायत समितियों के साथ बैठक कर करें विस्तार 

2-किसानों की लागत के आधार पर 
लेकर रहेंगे उत्पादन का मूल्य

उरई (जालौन)-------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन 
भारतीय किसान संघ की बैठक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने जनपदीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

शनिवार को उरई राठ रोड स्थित गल्ला मंडी किसान भवन में भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ साथ जिला स्तरीय कार्यकारिणी के साथ बैठक ली ।बैठक में संगठन को गतिशील और मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी ब्लॉक वार समितियों के साथ निरंतर बैठक कर गांव गांव जाकर संबंध स्थापित करें और माह में एक बार उनके साथ बैठक कर समन्वय बनाए और उसी क्रम में उन्होंने कहा कि आने वाली 15अगस्त को गांव समिति के पदाधिकारी से लेकर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का हर कार्यकर्ता अपने घर पर खादी के कपड़े से निर्मित तिरंगा झंडा अपने अपने घर पर लगाएगा और उसकी सैल्फी ग्रुप में शामिल करें ।वही आने वाली 2सितम्बर की तिथि के दिन कृषक देवता भगवान बलराम की जयंती पर संगठन के हर कार्यकर्ता को अपने कृषक देवता की आराधना करने व संगठन का झंडा अपने अपने घर पर लगाएगा । वही संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने बताया कि हर जनपद में अखिल भारतीय अधिकारी (राष्ट्रीय ) समिति के पदाधिकारी का तीन दिवसीय प्रवासीय कार्यक्रम होगा । जिसमें अभ्यास वर्ग से लेकर कई एजेंडा तैयार कर उन पर विस्तार किया जाएगा और इस कार्यक्रम के लिए जिला जालौन में हरपाल सिंह के द्वारा सितंबर में सम्पन्न होगा ।
इसी तरह उन्होंने ग्राम समितियों को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय एक एक पदाधिकारी हर ब्लॉक में लागाया गया है। जिससे कि जिले के नौ बिकास खण्डों की ३०१समितियों को मजबूत किया जा सके ।साथ ही उन्होंने कहा कि नवंबर माह में दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर देश ब्यापी धरना प्रदर्शन किसान के द्वारा की गई फसल पैदावार में आई लागत के आधार पर मूल्य निर्धारण करने को लेकर किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना  आनंद दुबे जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव विजय चंद्र अशोक सोनी रामाश्रय सिंह रवि निरंजन वीरेंद्र सिंह चौहान शहद जिले की समस्त कार्यकारिणी के साथ-साथ हमीरपुर से जनपद जालौन के प्रभारी बनाए गए संजय पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे और
वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने की और और संचालन ब्रजेन्द्र पाल ने किया ।

फोटो परिचय 

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक लेते उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री

No comments:

Post a Comment

Pages