जालौन/ माधौगढ ---------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन माधौगढ मैं समस्त विद्यालयों के छात्रों ने एक साथ मिलकर निकाली प्रभातफेरी । माधौगढ़ में आज सुबह १५ अगस्त २०२२ को बिधालय के छात्रों द्वारा माधौगढ़ नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें उन्होंने अपने हाथों तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय ।जय जवान जय किसान ।के नारों से उदबोधन किया । छात्रों की प्रभात फेरी नगर के गांधी मैदान में पहुंची जहां पर बिधालय के अध्यापकों द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । एवम् सभी छात्रों ने एकसाथ मिलकर राष्ट्रीय गान किया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवरपाल दोहरे अजय प्रताप सिंह आकाश झा बिपिन सिंह राजन सिंह शिवम् गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Monday, 15 August 2022
माधौगढ़ में छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment