मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलटी 17 मजदूर घायल एक की हालत गंभीर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 19 October 2022

मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलटी 17 मजदूर घायल एक की हालत गंभीर

मुहम्मदाबाद/डाकोर------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। उसमें बैठे 17 मजदूर घायल हो गए। चीखपुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खंती से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना से आपको अवगत कराते चला कि जनपद जालौन के विकासखंड डकोर थाना क्षेत्र के मकरेछा गांव में मंगलवार को मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए मुहम्मदाबाद गांव से 17 मजदूर पिकअप में सवार होकर गए थे।
देर शाम गांव आते समय कुसमिलिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
पिकअप सवार मजदूर ज्ञानवती (55), मिथिला देवी (60), टिंकू (18), पंचम (40), नताली (50), ध्रुव (16), गंगादीन (40), रति (60), अंकित (17), मोतीलाल, गीता, विमुंतरा, रामरती सहित 17 लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से मोतीलाल, टिंकू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया 

No comments:

Post a Comment

Pages