एट /जालौन---------- ब्यूरो रिपोर्ट भारत उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद जालौन के आठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 27 पर कार का टायर बदलते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। कार चालक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
झांसी के एरच थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी सिपाही महेश यादव (42) बुधवार को कार से कदौरा निवासी जुनैद अहमद, सट्टी अफसरिया कानपुर देहात निवासी एहसान अहमद के साथ कानपुर देहात जा रहे थे।
एट थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। वे कार से उतरे और टायर बदलने लगे। इसी दौरान ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
इसकी चपेट में आकर महेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार जुनैद और एहसान घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेश यादव की पोस्टिंग कानपुर देहात जिले के सट्टी थाने में थी। वे छुट्टी पर घर आए थे।
छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी पर वापस जा रहे थे।
घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए कार में उनके साथ मजदूर थे। महेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
मौत से पिता लालाराम, मां लक्ष्मी, पत्नी रामसखी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है।
Wednesday, 19 October 2022
कार का टायर बदलते समय ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की घटनास्थल पर मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment