आदर्श विश्वकर्मा कल्याण संगठन भारत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया शामिल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 19 October 2022

आदर्श विश्वकर्मा कल्याण संगठन भारत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया शामिल


लखनऊ-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश आदर्श विश्वकर्मा कल्याण संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार शर्मा द्वारा  नवनियुक्त पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। श्री सर्वेश कुमार शर्मा जी को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय संरक्षक पद पर  शीतला शर्मा  को मनोनीत किया गया है। प्रतिभा के धनी और ईमानदार व्यक्ति हैं।साथ ही में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरज कुमार शर्मा जी को पदोन्नति प्रदान करते हुए राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार शर्मा* जी ने यह बताया है कि आदर्श विश्वकर्मा कल्याण संगठन में समस्त विश्वकर्मा वंशज बहुत तीव्र गति से जुड़ रहे हैं।और यह संगठन विश्वकर्मा समाज को सर्वांगीण क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों को कैसे प्राप्त करेंगे उनके प्रति सचेत करना है।इस संगठन के माध्यम से विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राजनीतिक भागीदारी दिलानी है। जबकि 75 वर्षों से आज विश्वकर्मा समाज राजनीतिक क्षेत्र में नगण्य है। इस अभिशाप को समाप्त करेंगे। तथा मेरा समस्त विश्वकर्मा बंधुओं से मेरा विनम्र निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा इस संगठन का प्रचार करें, और समाज को संगठित करने में योगदान देने की कृपा करें।
आपका शुभेच्छु 
एडवोकेट विनय कुमार शर्मा
संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष
आदर्श विश्वकर्मा कल्याण संगठन भारत

No comments:

Post a Comment

Pages