ठेकेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बलराम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे।दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत से पत्नी रानी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
उरई जालौन (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी राजमिस्त्री की मौत पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने राजमिस्त्री की मौत का ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की परिजनों ने बताया कि राजमिस्त्री बलराम ठेकेदार के घर पर काम करने के लिए गया था। वहीं उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मौत की सूचना नहीं दी और घटना के बाद वह मौके से भाग गया है। कलक्ट्रेट में हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी बलराम (55) सोमवार की दोपहर शांति नगर स्थित राजाराम ठेकेदार के घर पर स्थित दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहा था। ऐसी आशंका है कि इसी दौरान वहां से गुजरी बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर वह दूसरी मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गया।
ठेकेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बलराम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे।दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत से पत्नी रानी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
ठेकेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बलराम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे।दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत से पत्नी रानी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
No comments:
Post a Comment