जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेबा अंतर्गत ग्राम गड़गुवा निवासी रामदीन पुत्र तुलसीराम (40) बुधवार की शाम अपनी बाइक से कालपी से लौट रहा था तभी हरायपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को जोर की टक्कर मार दी। जिससे रामदीन के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पर सूचना पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामदीन की चार संताने है 17 वर्षीय रंजीत और 14 वर्षीय हाकिम और उसकी दो लड़कियां हैं। पुलिस ने बताया कि रामदीन हेलमेट भी नहीं लगाए था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24

No comments:
Post a Comment