उत्तर प्रदेश---------:ओरैयाहोली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर में कई खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन वर्मा, दिनेश चंद्र, माता शंकर बिंद व सुनील कुमार ने बुधवार को शहर में मोहल्ला बदनपुर स्थित राजीव कुमार अवस्थी व नरायनपुर मोहल्ला स्थित आनंद कुमार की दुकानों से खोया का सैंपल लिया।सैनिक कालोनी स्थित भानु प्रकाश पाठक के नमकीन के कारखाने से नमकीन का नमूना संग्रहित किया। सत्तेश्वर जालौन चौराहे के पास स्थित रजनीश कुमार दुबे के प्रतिष्ठान से साबूदाना का सैंपल लिया। इस संबंध में उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति रंगे हुए खाद्य पदार्थ न खरीदे साथ ही पैक्ड खरीदे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर उत्पादन की तिथि, बैच नंबर व बेस्ट विफोर की तिथि देख कर ही खरीदारी करें।
इस मौके पर अभिहित अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार के अपमिश्रित व अधोमानक खाद्य पदार्थ न बेचे। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर अभिहित अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार के अपमिश्रित व अधोमानक खाद्य पदार्थ न बेचे। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment