बेवजह घर से निकले तो होगी जेल लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए, एसएसपी ने पीएसी भी तैनात की - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 March 2020

बेवजह घर से निकले तो होगी जेल लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए, एसएसपी ने पीएसी भी तैनात की


लखनऊ आगरा-----------:आगरा में जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकल आए। जरूरी सामान खरीदने के बहाने बाजार में उमड़े लोगों को घर भेजने के लिए पुलिस को कमान संभालनी पड़ी। स्थिति देख जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किया है कि मंगलवार से बगैर जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा।
उन पर धारा 188 के तहत केस दर्ज होगा। एसएसपी बबलू कुमार ने इसका पालन कराने के लिए पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया है। शहर में 122 जगह बैरियर लगाए गए हैं। 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।

सेक्टर स्कीम सोमवार से ही लागू कर दी गई थी लेकिन लोग जरूरी सामान का बहाना बनाकर निकलते रहे। दोपहर को पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कई लोग ऐसे मिले तो जो झूठ बोल रहे थे। इसके बाद यह सख्ती शुरू की गई। पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई थी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जरूरी चीजों की आड़ में कुछ जगह गुटखे और चाय की दुकानें खुल गई थीं। पुलिस ने शहर में इस तरह की 150 दुकानों को बंद कराया।

पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक पुलिस यह भी देखे कि बाइकों पर दो से ज्यादा लोग न जा रहे हों। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाएं।

लोग नहीं माने तो सख्ती और बढ़ाई जाएगी - डीएम

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील की है कि लोग घरों में रहे। सड़क पर आने वाले लोगों की संख्या जैसे जैसे बढ़ेगी, वैसे वैसे सख्ती बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम के कैमरों से भी सड़कों की निगरानी की जा रही है। लोगों ने जैसे जनता कर्फ्यू में संयम दिखाया, वैसे ही कुछ और दिन दिखाना होगा। वायरस की चेन को रोकने केलिए घर में रहना जरूरी है।

दूध बांटने वाले लोगों को लॉकडाउन के प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इस कारण ये लोग दोपहर तक भी सड़कों पर रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन सभी दुग्ध वितरण का काम सुबह पांच से आठ बजे तक खत्म करना है। इन्हें प्रतिबंध से मुक्ति इन तीन घंटों के लिए ही दी गई है।

वार रूम बना

कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के लिए वार रूम बना लिया गया है। यह कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन के दफ्तर में चौबीस घंटे चलेगा। यहां संपर्क के लिए नंबर 0562-22605550 और 9454419029 पर फोन किया जा सकता है। 

अगर कोई मुनाफाखोरी करे तो भी यहां शिकायत की जा सकती है। कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। किसी में कोरोना के लक्षण दिखाएं दें तो, भी यहां बता सकते हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि यहां अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

सफाई अभियान चले... कूड़ा नहीं रहना चाहिए

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि शहर और देहात में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़ा नहीं रहना चाहिए।
- गलियों में सब्जियों के ठेले लगवाएं ताकि लोगों को खरीदारी के लिए दूर न जाना पड़े।
- पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को चेतावनी देकर घरों के अंदर भेजेगी। उन्हें बताया जाएगा कि जरूरी काम के अलावा घर से बाहर रहने पर जेल भेजा जाएगा।
- जरूरी काम के लिए जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें इसका ध्यान रखना होगा कि एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एकत्र न हों वरना कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने इसके भी निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages