जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों के कसे पेंच - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 16 March 2020

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों के कसे पेंच


झांसी--------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झांसी जिला अधिकारी 
आंद्रा  बामसी ने समस्त  गैस एजेन्सी मालिकों को चेतावनी दी उज्जवला योजनान्तर्गत पात्र महिलाओ को गैस संयोजन वितरित करना सुनिश्चित कर लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्यवाही की जायेगी। 

झांसी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने विकास सभागार में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद की 43 गैस ऐजेन्सी को सीधे निर्देश दिये कि अपात्र को आपने लाभ दिया है तो उसे तत्काल हटा ले अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज की गरीब महिलाआंे को परम्परागत चूल्हे पर भोजन पकाते समय लकड़ी, कोयला एवं उपले आदि से उत्पन्न होने वाले धुओं से जनित कैंसर, अस्थमा, क्षयरोग तथा बच्चो को होने वाले निमोनिया से निजात दिलाने हेतु महिलाओं को परिवार की आर्थिक सहभागिता में हाथ बांटने एवं उनके चेहरे पर खुशी लाने के उददेश्य से 01 मई 2016 को महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना का शुभारम्भ किया गया था।
इस योजना में गरीब परिवार की महिलाओं के नाम से निःशुल्क एलपीजी कनैक्शन उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाओ एवं बच्चो के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ से निजात मिल सके, परन्तु लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है कि सूची में शामिल पात्र महिलाओं को गैस संयोजन नही दिये गये जा रहे।
जिलाधिकारी ने उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुये नाराजगी व्यक्त की और एक माह का समय देते हुये समस्त एजेन्सी संचालकों को निर्देश दिये कि आप योजनान्तर्गत लाभाार्थियों का सत्यापन कर ले और यदि अपात्र को लाभान्वित किया गया है तो उन्हे हटाते हुये पात्र को पात्रता सूची में शामिल करे और गैस कनैक्शन दे, अन्यथा प्रत्येक गैस एजेन्सी की जांच होगी और गड़बडी पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकराम फुंडे, एडीएम राम अक्षयवर चैहान, एसडीएम मोंठ मंजूर अहमद, मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव, टहरौली शशिभूषण, मैनेजर सेल्स बीपीसीएल वरुण सिंह, एचपीसी शैलेष कुमार, आईओसी हर्ष गुप्ता सहित पूर्ति निरीक्षक व एजेन्सी संचालक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages