शादी रचा कर घर लौटे प्रेमी युगल के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 12 March 2020

शादी रचा कर घर लौटे प्रेमी युगल के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

उत्तर प्रदेश------:आगरा जनपद के बरहन क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आठ माह पूर्व भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। होली पर गांव आने पर ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खजान सिंह, मुनीश,  किताब सिंह, मुन्नालाल,  लाखन सिंह, प्रेमपाल, राकेश आदि 12 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह का कहना है युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दो जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Pages