ललितपुर------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंदरगुढ़ा से निकली जाखलौन पंप केनाल के किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक बालिका नहर में गिर गई। पुत्री को बचाने के लिए पिता नहर में कूद गया। बच्ची को तो बचा लिया गया, लेकिन पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी आदित्य उर्फ अंशु टडैया (39) पुत्र अशोक टडैया बुधवार को दोपहर में अपने परिवार के साथ ग्राम जाखलौन के पास बंदरगुढ़ा घूमने गए थे। इसी दौरान यहां से निकली जाखलौन पंप केनाल के पास नहर के किनारे घूमते समय आदित्य की नौ वर्षीय पुत्री अनाया मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगी। अचानक अनाया का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। यह देख पिता आदित्य अपनी पुत्री को बचाने के लिए पानी से लबालब नहर में कूद गए, लेकिन वह तैरना नहीं जानते थे। इस कारण वह नहर में बहने लगे। पास में मौजूद कुछ राहगीरों ने घटना देखी तो तत्काल नहर में कूूदकर बालिका अनाया को बचा लिया, लेकिन तब तक आदित्य टडैया लापता हो गए।
जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और नहर बंद कराकर आदित्य को बेसुध अवस्था में घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर के पानी से बाहर निकलवाया। परिजन जान बचने की उम्मीद में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य दो भाइयों में छोटे थे। उनकी एक ही पुत्री है। वह सोने-चांदी के कारोबारी थे।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य सोने-चांदी के कारोबारी थे, इसलिए बाजार के कई व्यापारी व मिलने जुलने वाले भी एकत्रित हो गए और सभी की आंखें नम थीं।

No comments:
Post a Comment