पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 13 March 2020

पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

औरैया-------: उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली में 42 दिन पहले एक पीड़िता की तहरीर पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते ससुराल वालों द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा देवर द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के अलावा ससुर पर छेड़छाड़ तथा पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

सदर कोतवाली में एक फरवरी को पीड़िता विवाहिता ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी कन्नौज जिला के थाना इंदरगढ़ निवासी रोहित दुबे पुत्र कौशल किशोर से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये नगर व एक कार की मांग की जानी शुरू कर दी गई।
बताया कि इस पर जब उसने उनकी इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जताई तो उसके ससुरालीजनों ने उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। बताया कि यही नहीं उसके देवर माहित द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं ससुर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा पति उससे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाते थे।
इस मामले में पुलिस ने पति , ससुर के अलावा देवर मोहित, अंशुल, ननद रचना, प्रियंका, मंगला, देवकली व सास निवासीगण गांव समरथपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages