जालौन उरई------: किसी बात पर पति से झगडे़ के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर महिला की किसी तरह आग बुझाई। लेकिन महिला ने जब तक मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगौली निवासी धर्मेंद्र का 24 वर्षीय पत्नी भूरी से किसी बात पर विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर खुद पर केरोसिन डालकर कमरे में बंद होकर लगा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना महिला के मायके कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके से पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। उसकी बेटी की शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं। जब से उसकी शादी हुई तब से ही मेरी बेटी को पति धर्मेंद्र ,ससुर दशरथ उर्फ भग्गूलाल, सास शकुंतला, जेठ गंगाराम, जेठानी रेखा, ननद रजनी आए दिन दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपए मागने की कहकर प्रताड़ित करते रहते थे। पुलिस ने तहरीर लेकर पति समेत पांच ससुरालियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment