पति से नोकझोंक महिला फांसी पर झूली मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 5 March 2020

पति से नोकझोंक महिला फांसी पर झूली मौत

उरई जालौन------ बुंदेलखंड जनपद जालौन  के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पति से झगड़ा करके घर के कमरे में बंद हो महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगा ली। महिला की मौत की सूचना जब ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने मायके में सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
शहर के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी आशीष गुप्ता की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति का गुरुवार सुबह किसी बात पर पति से विवाद हो गया। जिस पर नाराज होकर उसने कमरे में बंद होकर साड़ी से फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में दरवाजा में दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटकी ज्योति को फांसी से उतारा और उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर शहर के मोहल्ला गोपालगंज से मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
मायके पक्ष का आरोपहै कि ज्योति को ससुराल में आए दिन किसी न किसी बात पर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे आजजि आकर उसने जान दे दी। कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी। वैसे मामला पति पत्नी के विवाद का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ज्योति और आशीष की शादी को 10 वर्ष हो चुके थे। वह घर में दूसरी मंजिल पर रहते थे जबकि उनके परिजन नीचे रहते थे। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते ज्योति ने फांसी लगा ली।
मासूमों का रो रोकर बुरा हाल
ज्योति के एक बेटा कार्तिक (8) व बेटी मिष्ठी (3) गुरुवार की सुबह हंसते खेलते स्कूल गए थे। जब मासूमों को पता कि उनकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई तो दोनों मासूम रो रोकर परिजनों से कह रहे थे कि मां कहां चली गईं।

No comments:

Post a Comment

Pages