सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला साइबर सेल की गिरफ्त में - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 25 March 2020

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला साइबर सेल की गिरफ्त में

कानपुर-------- उत्तर प्रदेश कोरोना पॉजिटिव मरीज की अफवाह फैलाने पर बुधवार को बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। यह जिले में दूसरी रिपोर्ट है। इसके पहले कल्याणपुर थाने में भी एक इसी तरह का मुकदमा लिखा जा चुका है।

कोरोना वायरल की भयावहता के कारण देशभर में लॉकडाउन है। जनता घरों में कैद है। वहीं, कुछ लोग अफवाह फैलाकर भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं। बर्रा में वाट्सएप के जरिए एक युवक ने बर्रा सब्जीमंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मैसेज भेजा। साथ ही, उस मरीज के जरिए क्षेत्र के कई लोगों के संक्रमित होने की अफवाह फैलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मैसेज फर्जी निकला। थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के आधार पर संजय शुक्ला नाम के व्यक्ति पर अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages