लखनऊ सेना ने संभाली कमान घर-घर पहुंचाया खाने का सामान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 25 March 2020

लखनऊ सेना ने संभाली कमान घर-घर पहुंचाया खाने का सामान

लखनऊ-------:लॉक डाउन के चलते छावनी के सैन्य इलाकों की सभी कैंटीन भी बंद हो गई हैं। इसे देखते हुए सेना ने अपनी सैन्य कालोनियों में सब्जी और राशन व दूध की आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था की है। सैन्य कालोनियों में पैक्ड फूड की आपूर्ति सेना की सप्लाई कोर ने शुरू कर दी है। फुटकर में कालोनियों के बीच हो रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए पैक्ड फूड की डिलीवरी की नई व्यवस्था लागू की गई है।

सेना में अधिकारियों, जेसीओ और जवानों को अधिकृत राशन हर 15 दिन में मिलता है। लॉक डाउन के बीच परिवार के लिए भी राशन, सब्जी और दूध और तेल की विशेष व्यवस्था की गई है। सब्जी के पैकेट तैयार किये गए हैं, जिसमें टमाटर, आलू और अन्य सब्जियां हैं। बाकि राशन वजन के अनुसार सेना के वाहन कालोनियों में वितरित किये जा रहे हैं। सेना ने जवानों, जेसीओ अधिकारियो और उनके परिवार को घर से बाहर न निकलने के आदेश दिए हैं।

लॉकडाउन के बीच करीब 55 हजार की असैन्य आबादी को कोरोना वायरस से मुक्त कराने का जिम्मा छावनी परिषद के कर्मचारियों ने संभाल लिया है। सभी बैंक, बाजार में रसायन का छिड़काव कर्मचारी कर रहे हैं। छावनी के सदर बाजार, मखनिया मोहाल, रजमन, तोपखाना, बड़ी लालकुर्ती, मंगल पांडेय रोड, छोटी लाल कुर्ती, सुभाष मोहाल, लकड़ी मोहाल, आजाद मोहाल और बूचर मोहाल में कर्मचारियों लगातार रसायन का छिड़काव कर रहे हैं। स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और आइसीआइसीआइ को सैनिटाइज किया गया है। सीईओ अमित कुमार मिश्र ने बताया कि कर्मचारियों के साथ इलाके के निर्वाचित सदस्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages