उत्तर प्रदेश--------:मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र मैं एक महिला ठग अपने तीन साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी किशनी निवासी एक युवक को रुपये दोगुने करने का लालच देकर 1.24 लाख की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों ने अन्य जनपदों में भी कई लोगों से ठगी की है। ठगी का माल व अन्य सामान बरामद हुआ है।। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनी निवासी छोटे चौहान से एक महिला व उसके साथियों ने 1.24 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। 25 फरवरी को वह फरैंजी निवासी मित्र रामा के साथ एक महिला चंदा देवी व अन्य लोगों को छोड़ने के लिए झींझक गया था। किराए के तौर पर उसे तय दो हजार की जगह महिला ने चार हजार रुपये दिए। अपना नंबर भी बात करने के लिए दिया था। जब संपर्क हुआ तो महिला ने उसे रुपये दोगुना करने का लालच देकर बातों में फंसा लिया। 29 फरवरी को 1.24 लाख रुपये इकट्ठा करने के बाद छोटे ने महिला को अपने गांव हरचंदपुर बुलाया था। वहां महिला रुपयों में केमिकल आदि लगाकर एक तसला के नीचे रख दिया था। छोटे से कुछ देर बाद तसला हटाने की बात कह कर वहां से चली गई थी। शाम के समय जब तसला हटाया तो रुपयों की जगह कागज थे। ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने विधूना चौराहा के पास ठग महिला चंदा देवी निवासी शंकरगंज वार्ड नंबर 15 झींझक कानपुर देहात व गैंग के सदस्य संतोष राजपूत, फर्रुखाबाद के गांव मझरा निवासी उमेश ठाकुर और इकबाल निवासी ररूकला थाना विधूना जनपद ओरैया को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि महिला के कब्जे से करीब 60 हजार की नकदी, केमिकल आदि सामान बरामद हुआ। बताया कि अन्य जनपदों में भी ठगों के इस गैंग द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा है।
गैर जनपदों में भी दर्ज हैं मामले
एएसपी ने बताया कि चंदा देवी पर तीन आपराधिक मामले जनपद ओरैया में दर्ज हैं। संतोष पर दो मामले कानपुर देहात और उमेश ठाकुर पर छह मामले ओरैया और थाना कुर्रा में दर्ज हैं। यह लोग भोले भाले लोगों को रुपया दोगुना करने का लालच देकर फंसाते हैं। फिर छोटे की तरह ही लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। सभी को जेल भेजा गया है।
गैर जनपदों में भी दर्ज हैं मामले
एएसपी ने बताया कि चंदा देवी पर तीन आपराधिक मामले जनपद ओरैया में दर्ज हैं। संतोष पर दो मामले कानपुर देहात और उमेश ठाकुर पर छह मामले ओरैया और थाना कुर्रा में दर्ज हैं। यह लोग भोले भाले लोगों को रुपया दोगुना करने का लालच देकर फंसाते हैं। फिर छोटे की तरह ही लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। सभी को जेल भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment