प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद में नहर कोठी के पास बड़ेलला पाल और रामप्रकाश के खेत में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। रविवार को तेज हवा से तार टकरा गए और चिगारी से फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक फायर कर्मी पहुंचे किसानों ने आपसी सहयोग व नलकूप चलवाकर आग को बुझा दिया।
जालौन में ग्राम भवानीराम निवासी मनीषा माहेश्वरी पत्नी अभिषेक, सहखातेदार शांति देवी पत्नी हरनाथ यादव व मनोरमा पत्नी देवेंद्र सिंह का कोंच मार्ग पर उदोतपुरा के पास दो एकड़ का खेत है। रविवार को हाईटेंशन लाइन की चिगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे एक एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
No comments:
Post a Comment